Friday, November 2, 2012

दुनिया में खुश कौन है ...

                                                        
दुनिया में खुश कौन है ...
                                         दुनिया में खुश कौन है ...
 दुनिया में खुश वही है ...
 जो जानकर भी अनजान है ...
 जो समझ कर भी अनजान है ...
 जो सदस्य होकर भी अनजान है ...

 दुनिया में खुश वही है ...
 जिसके लिए नहीं है कोई समाज ...
 जिसके पास रहता है एक साज ...
 जो बजाता है सिर्फ अपना राग ...

 दुनिया में खुश वही है ...
 जिसे किसी से मतलब नहीं ...
 जिसके  लिए कुछ गौरतलब नहीं ...
 जिसके लिए "मैं" में सिमटा है  सब ...

 दुनिया में खुश वही है ...
 जिसकी रहती हैं आँखें बंद ...
 जिसके लिए एक है दुनिया के रंग ...
 जिनसे  कोई अलग नहीं, ना ही है कोई संग ...

 दुनिया में खुश वही है ...
 जो शायद कुछ करता नहीं ...
 किसी के दुःख में  आंहें  भरता नहीं ...

 हाँ , दुनिया में खुश वही है ...
 जिसके लिए हर चीज सही है ...
 जिसे किसी से कुछ मतलब नहीं ...
 जिसके लिए कुछ भी ग़लत नहीं ...


                                             अंजु  सिन्हा 
 

1 comment:

  1. खुश रहने वालों सावधान
    नए अदब-कायदों की फेहरिश्त पेश है......

    ReplyDelete